Breaking News

छठ पर्व पर दिल्ली में रहेगी सरकारी छुट्टी, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

छठ पर्व पर दिल्ली में सरकारी छुट्टी रहेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने छुट्टी का ऐलान किया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सोमवार (27 अक्टूबर) को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। 27 अक्टूबर को सभी सरकारी ऑफिस और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस पर्व पर सोमवार को इसलिए अवकाश किया जा रहा है, क्योंकि चार दिन के इस पर्व के तीसरे दिन व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।

मुख्यमंत्री ने भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ प्रकृति को समर्पित एक त्योहार है, जहां लोग सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा करते हैं। यह त्योहार आस्था, भक्ति और स्वच्छता का प्रतीक भी है और प्रकृति, पानी और सूर्य की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

सीएम ने कहा कि यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सुबह से ही तैयारी शुरू हो जाती है और पूरा परिवार किसी ने किसी कार्य को पूरा करने में लगा रहता है। मुख्यमंत्री के अनुसार इसी तथ्य को ध्यान में सरकार ने सोमवार 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश किया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में कई छठ घाटों का उद्घाटन किया। सीएम ने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में 70 लाख रुपए से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन करते हुए कहा कि झूठ फैलाना और प्रचार करना उनकी आदत है। लेकिन बीजेपी सरकार जो वादा करती है उसे पूरा करती है। अभी तो केवल आठ महीने हुए हैं और अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने त्योहार से जुड़ी तैयारियों का भी निरीक्षण किया और द्वारका क्षेत्र में दो छठ घाटों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर में 1500 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि यमुना तट पर 17 स्थानों पर कई किलोमीटर लंबे हिस्से को उत्सव के लिए विकसित किया जा रहा है।

सीएम ने विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी के नेता झूठ फैला रहे हैं।आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं ने शहर में छठ की तैयारियों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

Check Also

MP News: दमोह में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, हजारों लोगों से 1100-1100 रुपये लेकर आयोजक फरार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर हजारों लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *