Delivery Boy Robbed: डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश

न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र में डिलीवरी बॉय को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले (Delivery Boy Robbed) एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अशोक विहार फेस-2 के पास सामान की डिलीवरी कर लौट रहे एक युवक को रास्ता रोककर डराया-धमकाया गया और उससे मोबाइल समेत नकदी लूट ली गई।

दो बालिग और दो नाबालिगों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम,लूट का मोबाइल और नकदी बरामद, (Delivery Boy Robbed)
इस घटना के बाद सक्रिय हुए जांच दल ने त्वरित घेराबंदी करते हुए चिंगराजपारा के शिव मंदिर के पास से आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में दो युवक और दो किशोर शामिल हैं, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनके पास से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और नकदी रकम भी बरामद कर ली गई है। सड़कों पर सरेराह लूट की इस वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने की मंशा रखने वाले इन आरोपियों को अब सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

Check Also

CG News: छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री कराना होगा सस्ता, 0.60 फीसदी सेस खत्म, जानिए कितनी बचत होगी

CG News: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो. इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *