Breaking News

‘रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकाने समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की जासूसी, विदेशी नंबर पर भेजे जा रहे थे वीडियो और फोटो, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

गाजियाबाद. कौशांबी थाना क्षेत्र में 14 मार्च को एक सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशनों, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और वीडियो विदेशी नंबरों पर साझा कर रहे हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शुरुआत में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और इनके खिलाफ ‘ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट’ और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

मामले की गहराई से जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया. SIT ने गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की. एसआईटी की पूछताछ में 11 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि इन्हें विदेशी नंबरों से टास्क दिए गए थे.

इन लोगों ने कुछ संवेदनशील स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले सिम-आधारित स्टैंड-अलोन सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. इनकी निशानदेही पर दो स्थानों से कैमरे बरामद किए गए हैं. साथ ही, इनके काम करने के तरीके और इन्हें मिलने वाले पैसों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. गिरफ्तार आरोपियों से अभी भी पूछताछ जारी है. इस मामले में जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Check Also

शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं: 15 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थी, आयुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल होने के बावजूद नौकरी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *