NEET छात्रा की मौत मामले में सड़क पर उतरी कांग्रेस: CM नीतीश का फूंका पुतला, सम्राट चौधरी से पूछा कहां है बुलडोजर?

पटना। पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर सियासत गरमाते ही जा रही है। घटना को लेकर आज सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने आरोप लगाया कि, घटना के बाद प्रशासन और सरकार देर से जागी है। कांग्रेस ने मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषियों चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों उनकी तत्काल गिरफ्तारी हो। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में लगातार हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं और प्रशासन गहरी नींद में है। सरकार के ‘सुशासन’ के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

वही, प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने कहा कि, ऐसे हॉस्टल पर बुलडोजर चलना चाहिए। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहां हैं? वो क्यों नहीं जवाब दे रहे हैं? सरकार के पास कोई हॉस्टल चलाने का कानून नहीं है। ऐसे सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, जहां बेटी सुरक्षित नहीं हो।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *