इंदौर में किसानों का प्रदर्शन: दूध के दाम 70 रुपए करने की मांग, जानिए क्या कहा

इंदौर। दूध उत्पादक किसान संगठन ग्रामीण के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने दूध का भाव 70 रुपए प्रति लीटर और 12 रुपए प्रति फैट किए जाने की मांग रखी। संगठन ने बताया कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उसकी तुलना में उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

किसानों की मांग थी कि दूध के दाम बढ़ाई जाएं जबकि जिले में दूध उत्पादक संघ ने 65 से 66 रुपए सुनिश्चित किया है। इस पर किसानों का कहना है कि व्यापारी हमसे सस्ते दाम में दूध खरीदने हैं और बाजार में महंगे दाम में सीधे तौर पर बेच रहे हैं लेकिन हमें किसी तरह का कोई फायदा नहीं हो रहा है क्योंकि पशु हमें पालन पड़ते हैं।

किसानों के मुताबिक, पशुओं की कीमत एक लाख 50 हजार से एक लाख 80 हजार रुपए तक पहुंच गई है। इसके अलावा कपास्या खली करीब 50 रुपए किलो, चारा, भूसा, मजदूरी और डीजल समेत पशुपालन से जुड़े अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा दूध की कीमत में पशुपालकों के लिए पर्याप्त लाभ नहीं बच रहा है।

किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ दूध व्यापारी किसानों से 58 से 62 रुपए प्रति लीटर की दर से दूध खरीद रहे हैं, जबकि यही दूध शहर में उपभोक्ताओं को अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि गांव से शहर तक दूध पहुंचने के बीच व्यापारियों को पर्याप्त मार्जिन मिल रहा है, लेकिन दूध उत्पादक किसान लागत के अनुरूप आय नहीं कमा पा रहे हैं।

किसानों ने यह भी कहा कि कम दाम मिलने के कारण कई दूध उत्पादक पशुपालन का व्यवसाय छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से दूध का लाभकारी मूल्य तय कराने के साथ ही दूध, पनीर, मावा और अन्य दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *