Breaking News

रायपुरियंस के लिए अच्छी खबर: सम्पत्ति कर पटाने पर 6.25% की मिलेगी छूट, जानिए क्या है अंतिम तारीख

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के सम्पत्ति करदाताओं को एक बड़ी राहत दी है। यदि कोई करदाता 30 जून 2025 तक सम्पत्ति कर का पूर्ण भुगतान करता है, तो उसे कर राशि पर 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए सम्पत्ति कर भुगतान के कई आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराए हैं। करदाता व्हाट्सएप, चैटबॉट, क्यूआर कोड जैसे ऑनलाइन माध्यमों के साथ-साथ पारंपरिक ऑफलाइन विकल्पों का भी उपयोग कर सकते हैं। इन विकल्पों के जरिए 30 जून या उससे पहले भुगतान कर छूट का लाभ आसानी से लिया जा सकता है।

नगर निगम ने सभी सम्पत्ति करदाताओं से अपील की है कि वे समयसीमा के भीतर अपने कर का पूर्ण भुगतान कर इस छूट का अधिकतम लाभ उठाएं। सम्पत्ति कर से जुड़ी अधिक जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए नागरिक अपने संबंधित जोन कार्यालय के राजस्व विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

Durg: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा आया सामने

Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *