CG Weather Update: मार्च में गर्मी दिखा रही अपने तेवर! कई जिलों में पारा सामान्‍य से 5°C तक ऊपर, कुछ इलाकों में बारिश के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है.

मौसम शुष्क, सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है. कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

रायपुर में धुंध के आसार
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में बताया है कि 14 मार्च को धुंध रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

Check Also

अजेय रही बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायंस को हराकर जीता CCPL-3 का खिताब

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *