फर्म एवं संस्थाए एवं संभागीय कार्यालय के कर्मचारी 8 साल बाद हुए पदोन्नत, कर्मचारियों को मिला लाभ

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं एवं उसके अधिनस्थ संभागीय कार्यालयों में कार्यरत तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर पदभार ग्रहण करने के दिनांक से पदोन्नत किया गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति 8 सालों से लंबित थी। वर्ष 2018 से विगत 8
वर्षों के पश्चात् की गई है, जिससे कर्मचारियों उत्साह का माहौल है।

पदोन्नति से निरीक्षक, सहायक अधीक्षक, ऑडिटर एवं सहायक वर्ग-2 के पद पर कर्मचारी पदोन्नत हुए। जिन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया उनमं यशवंत कटकवार, ऑडिटर से निरीक्षक, बसंत दीवान, सहायक वर्ग-2 से सहायक अधीक्षक, अनिल सिंह ठाकुर, सहायक वर्ग-2 से ऑडिटर, अनिल कुमार साव, सहायक वर्ग-2 से ऑडिटर और लोकेश्वर पाटकर, सहायक वर्ग-3 से सहायक वर्ग-2 के पद पर पदोन्नत किए गए।

Check Also

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन, जानें इनकी मांगें

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *