इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट का हवाई सफर में असर, न्यूयॉर्क, दुबई समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद बने राख के बादल के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन भी काफी प्रभावित हुआ है. हांगकांग, दुबई, जेद्दा, हेलसिंकी, काबुल और फ्रैंकफर्ट जाने वाली कई उड़ानों में दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 में देरी हुई. हवाई अड्डे पर लगे फ्लाइट इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड (FIDS) पर कई उड़ानें देरी में दिखी. लेकिन कुछ ही समय बाद एयर इंडिया समेत कई कंपनियों ने उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी है. जिसके अनुसार 2 दिनों तक कई उड़ाने रद्द रहेंगी.

एयर इंडिया के अनुसार, हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद कुछ भौगोलिक स्थानों से उड़ान भरने वाले विमानों की एहतियाती जांच के कारण एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. 24 और 25 नवंबर दो दिनों तक ये उड़ान रद्द रहेंगी.

वैकल्पिक व्यवस्था का किया जा रहा प्रयास
एयर इंडिया के अनुसार, पूरे नेटवर्क में हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को उनकी उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट दे रही हैं और होटल में ठहरने सहित तत्काल सहायता प्रदान कर रही हैं. हम जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हमारे नियंत्रण से परे इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है. हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

रद्द की गई उड़ानें
24 नवंबर

एआई 106 – नेवार्क-दिल्ली
एआई 102 – न्यूयॉर्क (जेएफके)-दिल्ली
एआई 2204 – दुबई-हैदराबाद
एआई 2290 – दोहा-मुंबई
एआई 2212 – दुबई-चेन्नई
एआई 2250 – दम्मम-मुंबई
एआई 2284 – दोहा-दिल्ली

25 नवंबर
एआई 2822 – चेन्नई-मुंबई
एआई 2466 – हैदराबाद-दिल्ली
एआई 2444/2445 – मुंबई-हैदराबाद-मुंबई
एआई 2471/2472 – मुंबई-कोलकाता-मुंबई

इसके अलावा Akasa Air ने जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी के लिए 24 और 25 नवंबर की उड़ानें रद्द की है. तो वहीं KLM Royal Dutch Airlines ने अपनी एम्स्टर्डम-दिल्ली (KL 871) और दिल्ली-एम्स्टर्डम (KL 872) उड़ानें रद्द की है.

Check Also

Prisoner to DSP: हथकड़ी पहनकर दी MPPSC परीक्षा, अब 12वीं रैंक के साथ DSP बने जैनेंद्र कुमार की कहानी

Prisoner to MPPSC Topper: ऐसा कहा जाता है कि जेल जाना किसी भी व्यक्ति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *