Breaking News

केमिकल हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग, गोदाम की दीवार गिरी, बुझाने का प्रयास जारी

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के केमिकल हैंडीक्राफ्ट कारखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग का धुआं 700-800 मीटर दूर से दिखाई दे रहा है। जिसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वो दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों ने हल्का धुआं देखा और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग इतनी खतरनाक है कि गोदाम की दीवार गिर गई और लपटें 3-4 मकानों तक फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने आस-पास के करीब 12 मकान खाली करा लिए गए हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पिछले डेढ़ घंटे से यहां आग लगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर गोदाम का थोड़ा सामान बाहर निकाला। उसके बाद दीवार गई और एकाएक आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि यह कारखाना वसीम नाम के शख्स है। काऱखान में चूड़ी के ऊपर रेजिन लगाने का काम किया जाता था। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Check Also

MP News: दमोह में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, हजारों लोगों से 1100-1100 रुपये लेकर आयोजक फरार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर हजारों लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *