Mahima Chaudhary की बेटी Aryana Chaudhary हुई ग्रेजुएट, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा- मुझे गर्व है …

बॉलीवुड में स्टार किड्स अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं. कोई बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है, तो कई अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है. वहीं, अब इस बीच एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) की बेटी अरियाना (Aryana Chaudhary) ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है. जिसके बाद से वो चर्चा में आ गई हैं.

बता दें कि महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) ने अपने बेटी के ग्रेजुएशन सेरेमनी की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है और वो फूले नहीं समा रही हैं. वीडियो में दिख रहा हैं कि स्टेज से अरियाना (Aryana Chaudhary) ने मां को फ्लाइंग किस दिया और एक्ट्रेस उनकी वीडियो बनाती नजर आ रही हैं.

स्टेज से आने के बाद अरियाना ने अपनी मां महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) को बुके दे दिया और दोनों कई सारी फोटो क्लिक करवाया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘तुम्हें ग्रेजुएट होते देखना मुझे गर्व से भर रहा है. मेरी स्वीटहार्ट. मैंने ये जर्नी अकेले शुरू की थी. लेकिन मेरे पास तुम थी. पता नहीं कैसे सारी चीजें हुईं. मैं हमेशा से तुम्हें बेस्ट एजुकेशन देना चाहती थी.’

अपने पोस्ट में महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) ने आगे लिखा- ‘मैं तुम्हारी वजह से दोबारा काम पर लौटी. मुझे लगता था मैं ये सब तुम्हारे लिए कर रही हूं. लेकिन तुमने अंत में मेरे लिए काफी कुछ किया. तुम बेहद दयालु हो, लविंग हो. तुम्हारी मां बनकर गर्व महसूस करती हूं. तुमने और मैंने इस मोमेंट को साथ में मिलकर बनाया. तुम्हारे सपने पूरे हों.’

Check Also

SRK-सलमान और रजनीकांत भी पीछे, ये है ₹100 करोड़ वाली 20 हिट फिल्में देने वाला एक्टर

शाहरुख खान- सलमान खान और रजनीकांत जैसे अभिनेताओं को भारतीय सिनेमा का दिग्गज माना जाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *