Food Poisoning: रेलवे का जश्न बना आफत,ऑफिसर्स मीट में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप

बिलासपुर के साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का एक प्रतिष्ठित आयोजन भारी लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। (Food Poisoning) अधिकारियों के लिए आयोजित ऑफिसर्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट अब सीधे फूड पॉइजनिंग कांड में बदल गया है। इस घटना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।

खुशी का आयोजन,अस्पताल का रास्ता
दरअसल, 17 और 18 जनवरी 2026 को सेरसा द्वारा रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ, लेकिन समापन के कुछ ही घंटों बाद अधिकारियों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कार्यक्रम में परोसे गए भोजन के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी और उनके परिजन उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द से परेशान हो गए। हालात इतने बिगड़े कि देर रात 25 से अधिक अधिकारी और उनके परिजन रेलवे अस्पताल पहुंचाए गए। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के SDGM मनोज गुरुमुखी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पांच सितारा होटल का खाना, फिर कैसे बिगड़ी तबीयत? (Food Poisoning)
उनके परिजन भी अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। इसके अलावा APO रंजन समेत 25 से 30 लोग बीमार हुए हैं, जबकि एडीआरएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभावित होने की सूचना है। चौंकाने वाली बात यह है कि कार्यक्रम के लिए 300 प्लेट भोजन का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन रात में केवल करीब 100 लोगों ने ही भोजन किया। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग होना भोजन की गुणवत्ता और आयोजन व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, भोजन कोर्टयार्ड बाय मैरियट, बिलासपुर से मंगाया गया था। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या रेलवे प्रशासन भविष्य में इसी कैटरर पर भरोसा करेगा। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या जांच की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस लापरवाही पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

Check Also

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक करेंगे पेश

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. आज डिप्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *