Bhopal: ‘भगवान मुझे माफ करना…’, हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर लूटा मंदिर, 10 थानों की पुलिस से छकाने वाल गिरोह पकड़ाया

Bhopal: भोपाल पुलिस एक चोर गैंग को गिरफ्तार किया है जो तीन जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के मंदिरों ने चोरी करते थे. भोपाल देहात पुलिस ने इस गैंग से 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना रायसेन का 31 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीनदयाल उर्फ दीना महाराज है. पुलिस ने गिरोह से 16 चांदी के मुकुट समेत करीब चार लाख रुपये की धार्मिक सामग्री बरामद की है.

10 थानों की पुलिस पड़ी थी पीछे
इस सभी आरोपियों ने गांवों भोपाल, रायसेन और विदिशा के मंदिरों में चोरी की है. गिरोह का सरगना दीनदयाल उर्फ दीना महाराज के बारे में कहा जाता है कि वह चोरी से पहले भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता था और फिर साथियों के साथ चांदी के मुकुट, छत्र, दानपेटी की नकदी और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर फरार हो जाता था. ये चोरी के अलावा भी कई अपराधों में लिप्त था. इसलिए करीब 10 थानों की पुलिस इसके पीछे पड़ी हुई थी.

चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार
पुलिस ने गैंग के मुखिया समेत 5 चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले होशंगाबाद निवासी आनंद उर्फ इंद्र नारायण राजपूत को भी गिरफ्तार किया है, जो कि सिंचाई विभाग में ड्राइवर है. ये गैंग मंदिरों के दानपात्र और कीमती सामान को निशाना बनाते थे. आरोपियो का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और कई मामले भी दर्ज हैं.

इस सभी को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. ऐसी उम्मीद है कि पुलिस की जांच में और कई वारदातों के खुलासे हो सकते हैं. अभी तक पूछताछ में आरोपितों ने 11 मंदिरों में चोरी और एक चोरी के प्रयास सहित 12 वारदातें कबूल की हैं.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *