Breaking News

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से मिलेगी राहत, मिली ये छूट

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट जंग के बीच घरेलू गैस सिलेंडर का संकट मंडरा रहा है. सरकार ने आम लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न आए, इसके लिए हरसंभव प्रयास करने में जुटी है. जल्द ही भारत में दो और जहाज एलपीजी लेकर पहुंचने वाले हैं. इसी बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है. सरकार ने काउंटर-टॉप इंडक्शन हाब्स या इंडक्शन स्टोव के लिए सख्त ऊर्जा दक्षता मानदंडों या स्टार लेबलिंग कार्यक्रम को लागू करने की समयसीमा को छह महीने बढ़ाकर एक जनवरी 2027 कर दिया है. सरकार ने यह फैसला घरेलू गैस संकट को देखते हुए लिया है.

सरकार का मानना है कि इस फैसले से इलेक्ट्रिक कुकिंग को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं होगी. क्योंकि मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह रास्ता है, जहां से भारत के तेल-गैस का जहाज निकलता है.

एलपीजी की डिमांड पूरा करने के लिए उठाए कदम
देश के कई शहरों से एलपीजी संकट की खबरें आ रही हैं. ऊर्जा संकट की खबरों को देखते हुए सरकार प्रतिदिन कुछ न कुछ तोड़ निकालने में जुटी है, ताकि किसी भी आम जनता को कोई परेशानी न हो. सरकार ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए 5 किलोग्राम वाले सिलेंडरों की संख्या को बढ़ा दिया. साथ ही इसके खरीदने की प्रक्रिया भी काफी आसान कर दी. ताकि किसी को भी समस्या न हो. सरकार ने यह कदम एलपीजी की डिमांड को पूरा करने के लिए उठाया है.

गैस सिलेंडर की तुलना में अच्छा विकल्प
सरकार का कहना है कि अभी भी एलपीजी की कोई कमी नहीं है. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. लोग अफवाहों में आकर पैनिक हो जाते हैं और खरीदारी करने के लिए लाइन लगा लेते हैं. आम जनता भोजन पकाने के लिए सिर्फ घरेलू गैस सिलेंडर पर ही आश्रित न हो, इसके लिए सरकार ने इंडक्शन हॉब्स स्टार लेबलिंग की समयसीमा बढ़ा दी है. यह अन्य इलेक्ट्रिक हाब्स की तुलना में कम ऊर्जा का उपयोग करता है. घरेलू गैस सिलेंडर की तुलना में यह एक अच्छा विकल्प है.

Check Also

पति ने चप्पल में लगाया था GPS, फिर बेवफा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *