Breaking News

ये तो सरासर गुंडागर्दी है! गांव वालों ने फसल काटने से रोका, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

झांसी। जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम अस्ता में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित नजीम खा ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे उसकी जमीन पर खड़ी फसल काटने से रोक दिया।

लंबे समय से चल रहा था विवाद
पीड़ित के अनुसार गाटा संख्या 356 (करीब 5 एकड़ 52 डिसमिल) को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें वह एडीएम (राजस्व) न्यायालय व कमिश्नरी स्तर से अपने पक्ष में आदेश प्राप्त कर चुका है। इसके बावजूद उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है।

जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे
पीड़ित ने आरोप लगाया कि भान प्रताप सिंह और उनके परिजन उक्त जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं और फसल काटने से रोकते हुए अभद्र व्यवहार किया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई है।

गांव के अन्य लोगों ने भी संबंधित पक्ष पर जबरन जमीन जोतने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। प्रशासन से शिकायत के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Check Also

Rohit Sharma Retirement: क्रिकेट के बाद क्या करेंगे हिटमैन? अश्विन ने बताया पूरा प्लान

Ashwin Reveals Hitman Next Step: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *