बेमेतरा जिले में घिनौनी वारदात : महिला का मर्डर कर शव के साथ बार-बार किया रेप, कई टुकड़ाें में काटकर नदी में फेंका शव

बेमेतरा। जिले के चंदनू थाना क्षेत्र में हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में गांव के ही आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुरानी निजी रंजिश के चलते महिला की हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई से लापता दुकलिहीन बाई बंजारे (50) का क्षत-विक्षत शव 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास अमरैया नाला-शिवनाथ नदी किनारे मिला था। शव के दोनों हाथ और पैर अलग-अलग काटकर दो गठरियों में बांधे गए थे। इस मामले में चंदनू थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम, ड्रोन, नाव और सर्च लाइट की मदद ली गई। पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 जुलाई की रात वह महिला के घर पहुंचा और गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने फावड़े से हमला कर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए आरी से शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग गठरियों में बांध दिए। अगले दिन रात में दोनों गठरियों को शिवनाथ नदी में फेंक दिया। आरोपी ने घर में रखे 2,500 रुपये भी चोरी किए थे, जिनमें से 500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, आरी और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वर्ष 2017 में गांव की ही एक महिला की हत्या के मामले में सजायाफ्ता रह चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Check Also

तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, दो बाइक जब्त

नारायणपुर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *