सोनम वांगचुक की सेहत पर टकराव तेज! पत्नी ने अस्पताल को चेताया, दीपके ने किया अनशन का ऐलान

Abhijeet Dipke Indefinite Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक आमरण अनशन कर रहे थे. हालांकि शनिवार सुबह पुल‍िस ने उन्हें जंतर-मंतर से उठा लिया. इसके बाद दिल्‍ली के सबदरगंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों में गुस्सा है. तो वहीं दूसरी तरफ सोनम की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने सीधे तौर पर सरकार और डॉक्टरों को साफ चेतावनी दी है. इसको लेकर उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. दूसरी तरफ अभ‍िजीत दीपके ने भूख हड़ताल का भी ऐलान कर द‍िया है. उन्होंने कहा कि वह इसे आज से ही शुरू कर रहे हैं.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. उन्‍होंने डॉक्‍टर्स को चेतावनी देते हुए कहा क‍ि मेरी और उन डॉक्टरों की अनुमति के बिना कोई भी चीज चाहे वह दवा हो या फ‍िर कुछ और नहीं दिया जाना चाहिए.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे खुद अस्पताल में मौजूद हैं और वांगचुक की सेहत पर पूरी नजर रखे हुए हैं. सोनम वांगचुक देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे. शुरुआत से लेकर अब तक उनका करीब 10 किलो तक वजन गिर गया है.

दीपक ने किया भूख हड़ताल का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने पूरे मामले पर कहा कि मैं आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. मैं सभी से अपील करता हूं. पीछे न हटें. यह आंदोलन और बड़ा होगा. उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है. मैं सभी से जंतर-मंतर आने का आग्रह करता हूं. हमारा आंदोलन यहां से जारी रहेगा और हम 20 जुलाई को तय अपना मार्च आगे बढ़ाएंगे.

दिल्‍ली पुलिस की प्रदर्शनकारियों से अपील
नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने पूरे मामले को लेकर कहा कि माननीय हाई कोर्ट के आदेश और उनकी सेहत व डॉक्टरों की सलाह को ध्यान में रखते हुए, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए यहां से सरकारी अस्पताल भेजा गया है. वहां कोई लाठीचार्ज या ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली कर दें.

Check Also

विक्रम-1 की उड़ान के बाद पीएम मोदी ने की स्काईरूट टीम से बात, कहा- भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल

vikram-1 launch: भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने 18 जुलाई को एक नया इतिहास रच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *