रायपुर। नगरीय निकाय विभाग के द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बसे लोगों को हटाने का अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा है।भाजपा सरकार बनने के बाद रेहड़ी का धंधा करने वालों को हर दूसरे दिन हटाया जाता है। यहां दूसरे की जमीन पर पांच मंजिला भवन कूट रचित दस्तावेज के आधार पर तान दिया गया, लेकिन निगम अब तक नहीं हटा पाया।समता कॉलोनी में अफसर बहू प्रियंका की शह पर बन रहे भवन की शिकायत आने के बाद निगम के जोन 7 से तीन नोटिस जारी किया गया है। शांति महोबिया पंसारी के नाम जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि अवैध निर्माण को हटाया जाए अंन्यथा निगम दस्ते के द्वारा हटाया जाएगा।


नोटिस जारी होने का का मतलब यह है कि नगर निगम प्रशासन ने भी यह मान लिया है कि जो नक्शा पास किया गया था, वह गलत था। ऐसे में उसे एक नहीं तीन मौका देने के बाद निगम को उस हटाना चाहिए। पूरे मामले में सीमांकन रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि उक्त खसरा के पटवारी नक्शा में छेड़छाड़ कर उस जमीन को सड़क पर दिखाया गया है। मामले में जिला प्रशासन और ईओडब्ल्यू को भी शिकायत की गई है।

संलिप्त लोगों पर शिकायत के आधार कार्रवाई किया जाना चाहिए। वैसे पूरे मामले में निगम के अफसर भी दोषी है जिन्होंने बिना दस्तावेज के नक्शा पास करने में जल्द बाजी की। जिला प्रशासन पटवारी रिकार्ड में हेरफेर में तहसीलदार और संबंधित पटवारी पर भी एक्शन ले तो ऐसी गड़बडियां रूक सकती है। अब देखना है कि निगम प्रशासन कब इस अवैध निर्माण को हटाने में सफल होती है।


INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter