IT Raid: आज सुबह-सुबह रायपुर में आयकर विभाग (IT) ने लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की. विभाग ने दो से तीन प्रमुख कारोबारियों के घर, ऑफिस और औद्योगिक प्लांट में एक साथ दबिश दी है.
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल के संचालकों के ठिकानों पर कार्रवाई की. इन कारोबारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के स्रोतों को छिपाने और कर चोरी करने के लिए कुछ संदिग्ध लेन-देन किए हैं.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter