बीजापुर छात्रावास मामला: जांच में खुलासा, एक छात्रा महीनों से अनुपस्थित, दो बिना दाखिले के रह रहीं थीं

जिले में स्कूली छात्राओं के गर्भवती होने के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि तीन में से केवल एक छात्रा का ही छात्रावास में आधिकारिक दाखिला था, जबकि दो अन्य छात्राएं बिना औपचारिक प्रवेश के आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

जिस छात्रा का दाखिला छात्रावास में था, वह भी पिछले कई महीनों से अनुपस्थित थी और सितंबर के बाद से स्कूल नहीं आई थी। बावजूद इसके, उसके स्वास्थ्य से जुड़े दस्तावेज बनाए गए थे और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच भी हो रही थी।

जांच में यह भी सामने आया कि छात्राएं छात्रावास से अलग होकर अपने मंगेतरों के साथ रह रही थीं और अब उनके विवाह की तैयारी की जा रही है। सभी छात्राएं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली हैं और उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत थीं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा परीक्षा देने पहुंची। इसके बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की और विस्तृत जांच शुरू की।

इस प्रकरण में छात्रावास की अधीक्षिका को हटा दिया गया है, हालांकि हटाने के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है और जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

मामला विधानसभा में भी उठा, जहां इस पर चर्चा की मांग की गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

25 साल पुराने फायरिंग और हत्या के प्रयास मामले में हाईकोर्ट सख्त, रामकृष्ण वैश्य की सजा बरकरार

बिलासपुर। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में निचली अदालत के निर्णय को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *