रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमार कार्रवाई की. ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. रिमांड के दौरान ईडी शराब घोटाला मामले को लेकर चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी. 22 जुलाई को शाम 4 बजे फिर उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा.
चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई है. वकील ने बताया कि आज तक चैतन्य बघेल को एक भी समन जारी नहीं किया गया है. लक्ष्मी उर्फ पप्पू बंसल के बयान को आधार मानते हुए आज चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आज चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन था और सुबह जब वह पूजा कर रहे थे इस दौरान पूजा स्थल में जूते पहने हुए जाकर ED की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया. न्यायालय के सामने हमने यह बात रखी है कि इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है. वकील ने बताया कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित ये गिरफ़्तारी है. ये हमने न्यायालय को बताया है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter