मंत्री का काफिला सड़क हादसे का शिकार: आपस में टकराई गाड़ियां, कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में जिले से बड़ी खबर है। जहां राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला हादसे का शिकार हो गया। मंत्रीजी के काफिले का वाहन आपस में टकरा गया। इस घटना में कुछ लोग हुए, जिनका जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं मंत्री करण वर्मा पूरी तरह सुरक्षित है।

यह पूरी घटना छपारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को राजस्व व जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रणधीर नगर के पास मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई।

इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं मंत्री करण सिंह पूरी तरह सुरक्षित है। वे घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *