अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो लोगों की मौत; सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां तहस नहस

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में मिसाइल को रोके जाने के बाद उसके मलबे के स्वेहान रोड पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। इससे पहले, कुवैत पर ईरान ने हमला किया था। कुवैत सेना के जनरल स्टाफ मुख्यालय ने गुरुवार सुबह बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। सेना के बयान के अनुसार, इस हमले में मिसाइलों और ड्रोन, दोनों का इस्तेमाल किया गया था।

ईरान ने सऊदी अरब को बनाया निशाना
नागरिकों को सलाह दी गई कि वे अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। यह भी बताया गया कि सऊदी अरब को भी रात भर ईरान की ओर से कई हमलों का सामना करना पड़ा। देश को रात के दौरान ईरान की ओर से आठ UAVs का सामना करना पड़ा।

नहीं बताया पीड़ितों की राष्ट्रीयता क्या थी
कुवैत सेना के जनरल स्टाफ मुख्यालय ने अपने इस पोस्ट में हालांकि, यह नहीं बताया गया कि पीड़ितों की राष्ट्रीयता क्या थी या फिर मिसाइल कहां से लॉन्च की गई थी? हालांकि इससे पहले यूएई के रक्षा मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। एक्स पोस्ट में बताया गया कि यूएई का एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से होने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा है, और रक्षा मंत्रालय ये स्पष्ट कहना चाहता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने, साथ ही फाइटर जेट द्वारा ड्रोन और घूमते हुए हथियारों को इंटरसेप्ट करने का नतीजा हैं।

बता दें कि, जब से ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल का संघर्ष शुरू हुआ है, तब से यूएई में ईरानी स्ट्राइक में करीब 10 लोगों के मारे गए हैं। शनिवार (21 मार्च) को यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि आठ लोग मारे गए हैं, “जिनमें सेना के दो सदस्य और पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी और फिलिस्तीनी देशों के छह आम नागरिक शामिल हैं।” 28 फरवरी से यूएस-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद से ही ईरान बगैर देरी किए कुवैत, सऊदी अरब, कतर, ओमान और खासकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निशाना बनाना शुरू कर दिया। तेहरान का स्पष्ट कहना था कि चूंकि इन देशों में अमेरिकी सेना का बेस है, इसलिए वो इन पर हमला कर रहा है। खाड़ी देशों का आरोप है कि ईरान रिहायशी इलाकों पर भी अटैक कर रहा है, जो ठीक नहीं है।

Check Also

ईरान-अमेरिका सीजफायर खत्म होने में बचे सिर्फ 24 घंटे, नहीं मानें ट्रंप तो फिर शुरू होगी जंग? क्या बोले नेतन्याहू

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *