आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक नौ साल की मासूम बच्ची ने गोद ली हुई मां गीता पर जबरदस्ती देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। मासूम बच्ची ने बताया कि उसकी मां के साथ-साथ छुट्टन और अमित नाम के शख्स उसे ऐसा करने पर मजबूर करते थे। जब वह विरोध करती तो दरिंदे उसके साथ मारपीट करते थे।
बच्ची के शरीर पर चोट के निशान
पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। बच्ची ने किसी तरह अपनी गोद ली हुई मां को कमरे में बंद कर दिया और वहां से भाग निकली। उसके बाद राहगीरों को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद राहगीरों ने बच्ची का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बच्ची ने सभी आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से बताएं।
2 साल पहले लिया था बच्ची को गोद
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और गीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गीता ने दो साल पहले बच्ची को गोद लिया था और तभी से उससे देह व्यापार करवा रही थी। यह घटना थाना सदर क्षेत्र की है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter