MPPSC ने पहली बार जारी की 1220 पदों के चयन की लिस्ट, मेडिकल अधिकारियों का सबसे बड़ा रिजल्ट

MPPSC Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर सबसे बड़ी भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. एमपीपीएससी ने 1220 पदों पर चयन की लिस्ट जारी की है. 1220 पदों के लिए 4 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. करीब ढाई महीने तक इंटरव्यू की प्रक्रिया चलने के बाद आयोग की तरफ से फाइनल लिस्ट जारी की गई है.

1832 पदों पर 1220 अभ्यर्थियों का ही चयन
मेडिकल ऑफिसर के 890 पदों के लिए अगस्त 2024 में आवेदन निकाला गया था. लेकिन बीच में दो बार परीक्षा निरस्त होने के बाद बीच में पदों की संख्या बढ़ाकर 1832 कर दी गई. इनमें सामान्य वर्ग के 384, एससी वर्ग के 225, एसटी वर्ग के 642, और ओबीसी वर्ग के 380 पदों और ईडब्ल्यूएस के 201 पद शामिल थे. हालांकि एमपीपीएससी चेयरमैन राजेशलाल मेहरा ने बताया कि योग्य उम्मीदवार केवल 1220 ही मिले थे. 45 दिनों तक इंटरव्यू किए गए थे, जबकि एक महीने में आयोग ने रिजल्ट बनाकर जारी कर दिया.

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर की कमी होगी दूर
1220 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की कमी दूर होगी. इससे शहर और ग्रामीण दोनों जगहों पर मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया करवाया जा सकेगा.

12 पदों के लिए 12 हजार आवेदन
जहां एक तरफ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती की है, वहीं दूसरी ओर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों में सहायक कुलसचिव के 12 पदों के लिए 12 हजार लोगों ने आवेदन किया है. इस लिहाज से एक सीट के लिए एक हजार लोग आवेदन करेंगे. इसकी लिखित परीक्षा 17 मई को रखी गई है. बता दें कि इस भर्ती की अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी.

Check Also

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का खौलता स्टील गिरा, 8 मजदूरों की हुई मौत

Visakhapatnam Steel Plant Accisdent: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हो गया. राष्ट्रीय इस्पात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *