Naxal Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 2 जगहों पर बड़ी मुठभेड़, आंध्रप्रदेश की सीमा पर 6 तो सुकमा में 1 नक्सली ढेर

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी बीच आज छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा और सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है. जिसमें अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में 6 और सुकमा में 1 नक्सली ढेर हो गए हैं.

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी हा. इस मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं. मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के नक्सलियों के शामिल होने की खबर है.

Check Also

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन, जानें इनकी मांगें

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *