काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई दो बैगा महिलाओं की मौत

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहपानी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बैगा महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. घटना मंगलवार शाम की है, जब दोनों महिलाएं जंगल में चरोटा भाजी तोड़ने गई थीं.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 5 बजे एक ही परिवार से ताल्लुक रखने वाली दो महिलाएं तिहरी बाई और रामबाई चरोटा भाजी तोड़ने जंगल गई थीं. देर रात तक दोनों के घर नहीं लौटने पर सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो दोनों का शव बाहपानी के जंगल में मिला.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामला कुकदूर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है. घटना से गांव में शोक की लहर है.

Check Also

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने किया बड़ा दावा, ट्वीट में कहा “विनोद वर्मा ने भूपेश बघेल के बाद पवन खेड़ा को फंसाया..”

रायपुर/दिल्ली। भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने दावा किया है कि विनोद वर्मा ने भूपेश बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *