धान खरीदी में रफ्तार, 55 से 60 फीसदी धान खरीदी पूरी

बिलासपुर। जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिले के 140 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन ने तय समय-सीमा के भीतर खरीदी पूरी करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है और लगातार निगरानी की जा रही है।

जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि अब तक जिले में करीब 55 से 60 प्रतिशत धान खरीदी पूरी हो चुकी है। शेष धान खरीदी को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

धान बेचने के दौरान किसानों को तौल, टोकन, भुगतान और ऑनलाइन एंट्री जैसी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाकर स्थिति की जांच कर रहे हैं। किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है।

कुछ केंद्रों पर खरीदी की लिमिट की समस्या भी सामने आई थी, जिससे किसानों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने खरीदी की सीमा बढ़ाई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान अपना धान बेच सकें और किसी को वापस न लौटना पड़े।

जिला प्रशासन का लक्ष्य 31 जनवरी तक धान खरीदी का काम पूरा करना है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर टोकन कटवाएं और तय तारीख पर अपने नजदीकी खरीदी केंद्र पहुंचें। अब देखना होगा कि प्रशासन तय समय-सीमा में धान खरीदी पूरी कर पाता है या नहीं।

Check Also

Durg: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा आया सामने

Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *