एक झटके में 2 जिंदगी खत्मः पेट्रोल पंप मैनेजर और एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों मे मिली लाश, जांच में जुटी खाकी

फिरोजाबाद. थाना नारखी क्षेत्र अंतर्गत नगला सोंठ स्थित असन चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पंप पर कार्यरत मैनेजर और एक कर्मचारी बंद कमरे में मृत अवस्था में मिले. सूचना मिलने पर थाना नारखी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों कर्मचारियों की मौत कमरे में रखे जनरेटर से निकल रहे धुएं के कारण दम घुटने से हुई प्रतीत हो रही है. हालांकि, मृत्यु के सही समय और वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान मोहित पुत्र राजेंद्र सिंह और सागर पुत्र चंदेल सिंह निवासी ग्राम रूपपुर, थाना वैदपुर, जनपद इटावा के रूप में हुई है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के माध्यम से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Check Also

बंगाल में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हावड़ा और सिलीगुड़ी समेत 4 जिलों के 10 ठिकानों पर रेड, अवैध कॉल सेंटर को लेकर हुई छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *