Breaking News

महिला को मारकर बोरे में भरकर नदी में फेंका शव:बिलासपुर में तार-पत्थरों से बंधी मिली बलौदाबाजार की महिला की लाश, पति पर संदेह

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की महिला की हत्या कर उसके शव को बोरे में भरकर तार और पत्थरों से बांध कर नदी में डाल दिया गया। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। वो चार दिन से लापता थी। महिला का शव मिलने के बाद से उसका पति फरार हो गया है। महिला की लाश बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र में मिली है। पुलिस संदेही पति की तलाश कर रही है।

डीएसपी लालचंद मोहले ने बताया कि, रविवार को दोपहर शिवटिकारी स्थित शिवनाथ नदी किनारे बोरे में महिला की तार और पत्थरों से बंधी हुई लाश मिली। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बोरा खुलवाया तो अंदर महिला की लाश थी। उसके शरीर पर लोहे के तार से पत्थर बांध दिए गए थे। आशंका है कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंका गया है।

हाथ पर महादेव के टैटू से हुई महिला की पहचान
डीएसपी मोहले ने बताया कि, महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल में महादेव और बांये हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी में टैटू बना है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। महिला संगीता केंवट (22) पति संजू केंवट बलौदाबाजार जिले के धुर्राभाठा की रहने वाली थी।

चार दिनों से लापता थी महिला, पति पर हत्या का शक
पुलिस के अनुसार महिला पिछले चार दिन से घर से लापता थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को महिला के पति पर हत्या करने का संदेह है। संगीता के गायब होने की शिकायत भी परिजन ने भाटापारा ग्रामीण थाने में की थी। पति संजू केंवट फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई हैं।

पुलिस को आशंका है कि संजू ने पत्नी की हत्या के लाश ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया था। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद डायरी भाटापारा पुलिस के पास भेजी जाएगी। आगे की जांच भाटापारा पुलिस करेगी। आरोपी के गिरफ्तार होने पर हत्या के कारणों की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *