‘पुतिन पूरा पगला गए हैं, इस आदमी को…,’ रूस ने यूक्रेन पर की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक तो आगबबूला हुए डोनाल्ड ट्रंप

रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक (Russia airstrikes on Ukraine) की है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर की अबतक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। न्यू जर्सी के मोरिसटाउन एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं पुतिन से खुश नहीं हूं। वो पूरा पागल हो गए हैं। मुझे नहीं पता इस आदमी को क्या हो गया है।

बता दें कि रविवार को रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक करते हुए विभिन्न हिस्सों में 367 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, उन्होंने 45 मिसाइलों को मार गिराया और 266 ड्रोन नष्ट किए। हालांकि इसके बावजूद कई शहरों में जबरदस्त तबाही हुई। कीव समेत 30 से अधिक शहरों और गांवों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं।

रूस के हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पूरी तरह पागल करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि व्लादिमीर पुतिन पूरे यूक्रेन को जीतने का प्रयास करते हैं, तो यह रूस के “पतन” का कारण बनेगा। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर रविवार रात किए गए पोस्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की भी आलोचना की है।

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रूस के व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ हो गया है। वह बिल्कुल पागल हो गए हैं!.. वह बेवजह बहुत से लोगों को मार रहे हैं और मैं सिर्फ सैनिकों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।

ट्रंप ने जेलेंस्की की भी आलोचना करते हुए कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति “अपने तरीके से बात करके अपने देश पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं… उनके मुंह से निकली हर बात समस्याएं पैदा करती है। मुझे यह पसंद नहीं है, और बेहतर होगा कि इसे रोक दिया जाए। यह एक ऐसा युद्ध है जो अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो कभी शुरू नहीं होता। यह ज़ेलेंस्की, पुतिन और बाइडेन का युद्ध है, ट्रंप का नहीं, मैं केवल बड़ी और बदसूरत आग को बुझाने में मदद कर रहा हूं, जो घोर अक्षमता और घृणा के माध्यम से शुरू की गई है।

इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया पर गहरी निराशा जताई है, खासकर अमेरिका की। उन्होंने कहा, “शनिवार हो या रविवार, दुनिया छुट्टी पर जा सकती है, लेकिन युद्ध चलता रहता है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अमेरिका की चुप्पी और दुनिया की चुप्पी पुतिन को और अधिक बर्बरता के लिए प्रेरित कर रही है। जब तक रूस की सरकार पर गंभीर दबाव नहीं डाला जाएगा, ऐसे हमले लगातार जारी रहेंगे।

Check Also

होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहा 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी से लदा भारतीय जहाज, आसपास तैनात नौसेना के युद्धपोत

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी से लदा भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *