Breaking News

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट में टली सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर सुनवाई, 21 जुलाई को आ सकता है फैसला

Raja Raghuvanshi murder case: इंंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्या कांड की मुख्‍य आरोपी सोनम रघुवंशी की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गई है. मामले की अगली सुनवाई अब 21 जुलाई को होगी.

सोनम और उसके दोस्‍तों ने की थी हत्या
मेघालय सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश किए साॅलिसिटर जनरल ने पहले कहा था कि ये वहीं महिला है, जिसने अपने पति को मध्‍य प्रदेश के इंदौर से मेघालय लाकर हत्या की थी. महिला अपने पति को लेकर आई और अपने तीन दोस्‍तों की मदद से राजा रघुवंशी की बेहरमी से हत्या कर दी और शव को भी ठिकाने लगाने का काम किया था.

सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है मामला
इंदौर के रहने वाले और ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या करीब एक साल पहले उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके दोस्‍तों ने मिलकर की थी. सोनम काे निचली अदालत ने 27 अप्रैल 2026 को जमानत दे दी. अदालत के इस फैसले के खिलाफ मेघालय सरकार ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका को 29 जून को खारिज कर दि‍या गया था. इसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया. पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.

Check Also

भोपाल डबल मर्डर केस में पूर्व ASI योगेश मरावी को दोहरी उम्रकैद, पत्नी और साली की हत्या में कोर्ट का फैसला

भोपाल में पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की हत्या करने वाले तत्कालीन एएसआई योगेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *