Rajsthan Politics: राजस्थान भाजपा संगठन में बड़े बदलाव, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित

Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में संगठनात्मक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। संगठन विस्तार के तहत युवा, एससी, एसटी, ओबीसी, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चों को नया नेतृत्व सौंपा गया है।

भाजपा ने शंकरलाल गोरा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल को एससी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विधायक गोपीचंद मीणा को एसटी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

ओबीसी मोर्चा की कमान महेंद्र कुमावत को सौंपी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही हमीद खां मेवाती को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Check Also

अब 10 मिनट में डिलीवरी बंद, ब्लिंकिट के बाद जोमैटो-स्विगी भी हटाएंगे फीचर, वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

10 minutes delivery : क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट(Quick commerce company Blinkit)ने 10 मिनट में डिलीवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *