श्री लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित बाबा रामदेव मंदिर, फाफाडीह चौक में रामदेव जयंती उत्सव का 48वां वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 2 सितंबर (मंगलवार) को सुबह 9:00 बजे से मंदिर प्रांगण से बाबा रामदेव पीर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस शोभायात्रा में बाबा की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया जाएगा। घोड़े, बैंड-बाजे और 31 कन्याएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा देवेंद्र नगर चौक से होते हुए टिंबर मार्केट स्थित पाटीदार भवन तक पहुंचेगी, जहां बाबा रामदेव जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी।
दोपहर में स्थानीय गुजराती कलाकारों और शीतलबेन व्यास की मंडली द्वारा भक्ति गीत, कीर्तन और भजनों की प्रस्तुति होगी। रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ प्रथम दिन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
3 सितंबर को होंगे धार्मिक अनुष्ठान
अगले दिन 3 सितंबर (बुधवार) को बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ग्रह शांति, मंडल पूजन, दुग्ध अभिषेक और हवन का आयोजन किया जाएगा।
श्री लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ न्यास ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे इस धार्मिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद प्राप्त करें।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter