CG News: खदान में डूबकर बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

बिलासपुर. चकरबेड़ा गांव में दोस्तों के साथ खदान में भरे पानी में नहाने गए बालक की मौत हो गई. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गया. मदद की पुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका है. घटना मल्हार चौरी क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय सूरज कुमार अंचल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान गया था. इस दौरान सभी बच्चे नहा रहे थे, लेकिन सूरज गहरे पाीन में चले गया. घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है. वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Check Also

राज ज्वेलर्स लूटकांड : मास्टरमाइंड कर्नाटर बॉर्डर से गिरफ्तार, महिला बनकर वारदात को दिया था अंजाम

कटघोरा। क्षेत्र के चर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *