दिल्ली में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gang Suspected In Attack: दिल्ली में फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई. सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि इसके पीछे लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया. लेकिन इस घटना ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली में फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मामला हाई प्रोफाइल व्यक्ति से जुड़े होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था भी टाइट कर दी गई. पुलिस इस बात की गहराई के साथ जांच करने में जुट गई है कि क्या सच में लॉरेंस गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है या फिर कोई दहशत फैलाने के लिए नाम का इस्तेमाल किया है.

सोशल मीडिया पोस्ट पर ली जिम्मेदारी
गुरु रंधावा के जिम में फायरिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने पोस्ट में लिखा, सलमान खान से नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए फायरिंग की गई है. जितने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना, वहीं पे ही मारेंगे. फिलहाल, अभी इस पोस्ट को लेकर भी पुष्टि नहीं हुई है. इस युवक ने इस फायरिंग की घटना के पीछे लॉरेंस गैंग का हाथ बताया है.

सलमान खान से नजदीकियों का जिक्र
फिलहाल, पुलिस ने फायरिंग की घटना के बाद जांच तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दावों के एंगल से भी जांच की जा रही है. जिसमें सलमान खान से नजदीकियों का जिक्र किया गया है. घटना की जिम्मेदारी लेने वाले ने दावा किया कि गुरु रंधावा की सलमान खान से नजदीकियां बढ़ रही थीं, जबकि सलमान खान गैंग का सबसे बड़ा दुश्मन है. फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Check Also

फ्रिज के फ्रीजर में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, आगरा में दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Agra Shivling in Fridge: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अनोखी घटना ने लोगों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *