Breaking News

Bhopal: RGPV का छात्र निकला SBI ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड, 22 एटीएम से लाखों रुपये लूट चुका है गैंग

Bhopal: बीते दिनों भोपाल के अलग-अलग इलाकों से एटीएम मशीनों से केश चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था. अब इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस गैंग का मास्टरमांइड सोनू उर्फ विपुल आरजीपीवी से इंजीनियरिंग (सीएस) अंतिम वर्ष का छात्र है. पुलिस ने सभी के बैंक खाते फ्रीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

शटर टेम्परिंग का इस्तेमाल
इस गैंग ने अभी भोपाल के शाहपुरा, कोलार और अशोका गार्डन क्षेत्र के 22 एटीएम से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है. ये आरोपी मास्टर चाबी और शटर टेम्परिंग/कैश ट्रैपिंग तकनीक से का इस्तेमाल करके वारदात को अंजाम देते थे. ये लोग पहले रेकी करते और फिर जिस एटीएम गार्ड नहीं होता था उस एटीएम को अपना निशाना बनाते थे.

कैश डिस्पेंसर के पास सेटिंग
ये आरोपी कैश डिस्पेंसर के पास ऐसी सेटिंग करते थे कि, ग्राहकों के रुपए मशीन में ही फंस कर नीचे गिर जाते थे. वहीं कुछ सदस्य दूर से एटीएम पर नजर रखते थे. जब ग्राहक के रुपये बाहर नहीं आते तो गैंग का एक युवक जाकर कस्टमर से कहता कि मशीन में पैसे खत्म हो गए हैं. इसके बाद जब ग्राहक वहां से भाग जाता तो शटर खोलकर ये आरोपी नकदी निकल लेते और मौके से फरार हो जाते.

कार और 50 हजार की नकदी बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त की है. वहीं आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए है. और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने अन्य शहरों में भी इसी तकनीक से वारदातें की.

जनता से पुलिस ने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ATM का कैश स्लॉट टेढ़ा या संदिग्ध दिखे तो पैसे न निकालें लेकिन खाते से राशि कट जाए तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें.

Check Also

Gwalior News: कलेक्टर रुचिका चौहान का बड़ा एक्शन, एक साथ 19 पटवारी सस्पेंड! फार्मर रजिस्ट्री से CM हेल्पलाइन तक लापरवाही पर गिरी गाज

Gwalior Patwari Suspended: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *