ईरानी गैंग फिर सक्रियः मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

इंदौर। शहर में एक बार फिर से ईरानी गैंग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में नकली पुलिस बन मंदिर से लौट रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 71 में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला वैष्णो माता मंदिर के दर्शन कर घर लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा बुजुर्ग महिला को आपराधिक घटनाक्रम के बारे भय दिखाया और फिर पहने जेवर को एक पोटली में बांधकर दे दी। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को दूसरी पोटली थमा कर कहा कि घर जाकर ही खोलना और वहां से फरार हो गए।

महिला ने घर जाकर पोटली खोली तो उसमें उसके जेवरात नहीं थे। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। टीवी फुटेज में इरानी गैंग के दो बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इसी तरह की घटना देवास में भी हुई है। पुलिस की टीम देवास भी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *