डबल मर्डर से दहल उठा बिहार का यह जिला, मां-बेटी की निर्मम तरीके से हत्या, दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा टोला में गुरुवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. इस वारदात में एक मां और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में बधार से मिली. शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

घायल युवती का वाराणसी में इलाज
गंभीर रूप से जख्मी युवती को तुरंत सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान लेवड़ा टोला निवासी स्व. महावीर चौधरी की पत्नी 43 वर्षीय सरस्वती कुंअर और उनकी 22 वर्षीय बेटी रूपाली कुमारी के रूप में हुई. घायल युवती उनकी छोटी बेटी अमृता कुमारी है.

घटना की जानकारी उस समय हुई, जब ग्रामीण बधार की ओर गए, इस दौरान मां-बेटी की खून से सनी लाशें और पास में तड़पती अमृता को देख लोग सन्न रह गए. मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे, आशंका है कि बदमाशों ने इस जघन्य अपराध को अत्यंत क्रूरता से अंजाम दिया है.

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दिनेश मलाकार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए.

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा, जहां से शव परिजनों को सौंपा गया. थाना प्रभारी दिनेश मलाकार ने बताया कि, वह अमृता कुमारी का बयान दर्ज करने वाराणसी जा रहे हैं. घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *