‘रूबी बहुत सीधी-साधी थी…’, आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली महिला को लेकर बोले पड़ोसी, पतियों में डर का माहौल

Agra Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला ने अपने पति को मारकर बाथरूम में दफना दिया था. यह मामला काफी सुर्खियों में है और आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद हमने डर के मारे दारू तक पीना छोड़ दिया. वहीं कुछ लोगों का दावा है कि पति की हत्या करने वाली महिला काफी शांत स्वभाव की थी. लेकिन जब से यह कांड कर दिया, तब से महिलाओं से भरोसा उठ गया है. फिलहाल, आगरा में इन दिनों पतियों का दहशत के मारे बुरा हाल है.

दरअसल, यह मामला आगरा के रेणुका धाम कॉलोनी का है. जहां रूबी नाम की एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद पति के शव को बाथरूम में दफना दिया. इतना ही नहीं ऊपर से सीमेंट लगाकर प्लास्टर कर दिया. ताकि किसी को पता भी न चले और उसके ऊपर रोज नहाती थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने में पति की गुमशुदगी की शिकायत की.

दहशत में जीने को मजबूर पड़ोसी
एक दिन अचानक से पता नहीं क्या हुआ कि रूबी ने खुद ही हत्या करने की बात अपने जेठ अनिल शर्मा से बताई, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया. यह सुनते ही जेठ के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बाथरूम के फर्श की खुदाई कर सुरेंद्र शर्मा का शव जमीन से बाहर निकाला. जैसै ही इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को लगी, तो पड़ोसी दहशत में हो गए.

डर के मारे छोड़ी शराबः पड़ोसी
मोहल्ले वालों ने बताया कि जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी, तो हमने डर के मारे शराब पीना छोड़ दिया. एक युवक ने तो बताया कि वह डर के मारे अब रात में ड्यूटी करता है और दिन में घर आता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रूबी बहुत ही शांत स्वभाव की महिला थी. उसने ऐसा क्यों किया. यह तो वही जानें, लेकिनन इस हत्याकांड ने महिलाओं के प्रति भरोसा को कमजोर किया है.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *