बस्तर में तैयार हो रहा गंगा कैलाशनाथ चतुर्मुख शिवालय : महाशिवरात्रि पर होगी प्राण-प्रतिष्ठा, पर्यटन स्थल में होगा शुमार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में श्री गंगा कैलाशनाथ चतुर्मुख शिवालय का निर्माण अब अंतिम चरण में है। शहर के गंगामुंडा तालाब के समीप द्रविड़ शैली में बन रहे इस मंदिर में श्रद्धा वास्तु कला और सांस्कृतिक वैभव का अद्वितीय संगम होगा।

बस्तर डिस्ट्रिक आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. जयंत नायडु ने बताया कि, इस मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का लक्ष्य साल 2027 की महाशिवरात्रि पर निर्धारित किया गया है। करीब 30 हजार स्क्वायर फीट में बन रहा यह भव्य मंदिर आने वाले समय में देशभर से बस्तर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। फिलहाल श्री गंगा कैलाश नाथ चतुर्भुज शिवालय ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर का निर्माण जारी है।

दक्षिण भारतीय वास्तुकला की दिखेगी झलक
बताया जा रहा है कि, यह मंदिर बस्तर अंचल का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। इस मंदिर में दक्षिण भारत स्थापत्य की झलक देखने को मिलेगी। आंध्र समाज के अध्यक्ष एम. जयंत नायडू ने बताया कि, मंदिर का यह नक्शा तिरुपति के प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ बाल भास्कर ने तैयार किया है जो अब तक 216 मंदिरों की डिजाइन बना चुके हैं।

सात मंदिरों का किया जा रहा निर्माण
वहीं प्रथम तल के गर्भगृह में चतुर्मुख शिवलिंग की स्थापना होगी। इसके अलावा भूतल पर नवग्रह मंदिर जो कि सँभाग का पहला नव ग्रह मंदिर है। साथ ही बजरंगबली मंदिर, यज्ञशाला और ध्यान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम तल पर दुर्गा, सरस्वती, अन्नपूर्णा, गणेश और कार्तिकेय, राम दरबार और सूर्य देव कुल 7 मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मुख्य द्वार पर हनुमान जी और प्रवेश द्वार पर मां दंतेश्वरी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

महाबलीपुरम से लाई गई हैं सभी मूर्तियां
खास बात यह है कि, यह सभी मूर्तियां महाबलीपुरम से लाई जा चुकी है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से आये लगभग 40 शिल्पकार इस मंदिर के नक्काशी के काम में जुटे हुए है। इस मंदिर के निर्माण में समाज के साथ-साथ स्थानीय लोगों और प्रदेश के अन्य शहरों के लोगों के द्वारा भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि, बस्तर में प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर, श्री बालाजी मंदिर के बाद श्री गंगा कैलाश नाथ चतुर्मुख शिवालय इन प्रसिद्ध मंदिरों में से एक होगा।

Check Also

Congress Protest In Chandigarh: पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, CM आवास की ओर बढ़े नेताओं पर वाटर कैनन

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टर कल्चर, नशे के प्रकोप, और सरकारी कर्मचारियों के बकाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *