वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, देर रात पुलिस ने की छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : ज़िले के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है. स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहकों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सेंटर में रेड की, जहां कई लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. जांच में स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी की भूमिका मुख्य रूप से सामने आई.

आरोप है कि वह पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता था. वहीं, हेमा सिंह उर्फ प्रीत के जरिए महिलाओं को बुलाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है. रेड के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से मिले 1,900 रुपये नगद और देह व्यापार से संबंधित दस्तावेज व अन्य सामग्री जब्त की है.

पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल और दस्तावेजों की जांच से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है. मामले में तनय सोनी, हेमा सिंह, रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा उर्फ अभी, आनंद कुमार और अरुण पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है.

स्मृतिनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस अब स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कर रही है.

Check Also

CG High Court New Roster: आज से बदला हाईकोर्ट का रोस्टर, 2 डिवीजन और 8 सिंगल बेंचों में होगी मामलों की सुनवाई

बिलासपुर. CG High Court New Roster: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कल मंगलवार 8 सितंबर से अगले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *