गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी दिल्ली, क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग, 1 गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली में देर रात क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई. फिलहाल, अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘देर रात मेरठ के रहने वाले एक बदमाश और क्राइम ब्रांच के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दोनों तरफ से गोलियां चलीं. हालांकि, इस दौरान क्राइम ब्रांच ने बदमाश को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी मेरठ का रहने वाला है. फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी है. क्राइम ब्रांच की टीम अब आगे की जांच में जुड़ गई है.’

दिल्ली के मयूर विहार से अक्षरधाम की तरफ जाने वाले लूप के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने जब आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने भागने की कोशिश की. जब उसके लगा कि अब भागा नहीं जा सकता है, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान क्राइम ब्रांच की ओर से भी फायरिंग की गई. गनीमत रही कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

क्राइम ब्रांच पूछताछ में जुटी
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदमाश मेरठ से दिल्ली क्यों आया था. इसके साथ ही बदमाश से जुड़े अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नए खुलासे हो सकते हैं.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *