Breaking News

प्रेमिका, दुल्हन और कातिल… सोनम एक रूप अनेक, प्यार पाने की जिद ने बना दिया हत्यारिन, सारे अरमान रह गए धरे के धरे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को दहला कर रख दिया है। इस खौफनाक साजिश में आरोपी सोनम के तीन रूप देखने को मिले हैं। पहला- प्रेमिका, दूसरा- दुल्हन-पत्नी और तीसरा कातिल। कहते हैं कि जिंदगी में प्यार है तो सब कुछ पाया जा सकता है। लेकिन, यही प्यार अगर जिद, जुनून और पागलपन बन जाए तो कई जिंदगियां तबाह भी हो जाती है। इंदौर की सोनम रघुवंशी ने भी ऐसा ही किया। अपना प्यार पाने की उसकी जिद ने सिर्फ राजा की हत्या नहीं की, बल्कि छह परिवारों के सपनों को कुचल दिया। उसने खुद भी अपनी जिंदगी खराब कर ली।

राजा मर्डर केस की मास्टरमांइड सोनम और उसके आशिक समेत पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। एक तरफ जहां राजा का परिवार बेटे के जाने के बाद पूरी तरह से टूट गया है। तो वहीं दूसरी तरफ सोनम का परिवार भी हैरान है कि उनकी बेटी ऐसा कैसे कर सकती है। देश को दहला देने वाले इस हत्याकांड में सोनम के तीन रूप देखने को मिले हैं। पहला प्रेमिका, दूसरा दुल्हन-पत्नी और तीसरा कातिल।

प्रेमिका के रूप में सोनम
सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की इंदौर में प्लाईवुड की फर्म है। आरोपी राज कुशवाह यहां अकाउंट संभालने का काम करता था। वहीं, सोनम भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाती थी। राज सोनम से करीब पांच साल छोटा था, वह सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। आरोपी राज ने फर्म में करीब पांच-छह महीने पहले ही नौकरी शुरू की थी। यहीं राजा और सोनम की पहली मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। कई मीडिया रिपोर्ट में यहाँ दावा किया जा रहा है कि सोनम और राज के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिवार को भी थी। उसने परिवार से साफ कहा था कि वह राज से शादी करना चाहती थी। हालांकि, परिवार इसके लिए तैयार नहीं था।

राजा से शादी नहीं साजिश की
सोनम के लिए राजा से शादी नहीं, बल्कि सिर्फ एक साजिश थी। उसके दिमाग में पूरा प्लान तैयार था कि उसे आगे क्या करना है। अपनी योजना के तहत वह काम कर रही थी। 11 मई को शादी के बाद वह राजा के परिवार में घुल मिल गई। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए गुवाहाटी गए। 23 मई को मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में परिवार से बात करने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 2 जून को राजा का शव बेहद खराब हालत में खाई में मिला, लेकिन सोनम लापता थी।

देश ने देखा सोनम का कातिल चेहरा
बता दें कि दो जून को राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद से मेघायल पुलिस सोनम की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे, जिससे शक की सुई सोनम की तरफ घुमा दी। पुलिस ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को हिरासत में ले लिया। पुलिस को वह नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे पर मिली थी। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गई और उसका चेकअप कराया। इसके बादा उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। पुलिस ने दावा किया कि सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या कराई थी। वहीं 9 जून को ही पुलिस ने राजा हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। जिसके बाद जो जानकारी सामने आई उसे पूरा देश हिल गया। पुलिस ने बताया कि राज कुशवाह से प्रेम प्रंसग के चलते सोनम ने राजा की हत्या कराई थी। अब तक इस मामले सोनम रघुवंशी समेत कुछ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सोनम और राज कुशवाह के साथ रहने के सारे अरमान धरे के धरे रह गए।

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *