TMC नेता मदन मित्रा के कई ठिकानों पर ED की रेड, अभिषेक बनर्जी के भी घर पहुंचे पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक मदन मित्रा के घर पर शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड मारी है. जानकारी के अनुसार, उनके करीब 7 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है. यह कार्रवाई सरकारी भर्ती में रिश्वत लेकर नौकरी देने के आरोप में की गई है. वहीं टीएमसी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान पहुंचे हैं.

जानकारी के अनुसार, टीएमसी विधायक मदन मित्रा के यहां म्युनिसिपैलिटी भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में जांच की जा रही है. उन पर आरोप है कि इस भर्ती में कई अयोग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति के बदले कैश और सोने के रूप में रिश्वत ली गई थी. अभी तक ईडी को तलाशी के दौरान कुछ नगदी और दस्तावेज मिले हैं. 6 बैंक खातों की जानकारी भी सामने आई है.

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस की टीम
एक ओर जहां टीएमसी विधायक मदन मित्रा के घर पर ईडी की रेड पड़ी है, तो वहीं पार्टी के महासचिव और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पर कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के यहां कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में जांच करने लिए टीम गई थी. जैसे ही अभिषेक के घर जवानों के पहुंचने की सूचना मिली, तुरंत ही ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गईं. हालांकि, कुछ ही देर बाद वहां रुकने के बाद रवाना हो गईं.

जांच में जुटे ईडी के अधिकारी
बता दें, ईडी ने मई महीने में कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीएमसी के एक ने नेता सुजीत बोस को गिरफ्तार किया और रथिन दास से पूछताछ की. जांच के दौरान टीएमसी के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक मदन मित्रा का नाम भी आया, जिसके बाद ईडी ने कार्रवाई करते हुए रेड मारी. फिलहाल, जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी.

Check Also

VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव किए गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *