मिडिल ईस्ट में जंग थमने के संकेतों से शेयर बाजार में उछाल, Sensex में 1500 अंकों की तेजी, जानें Nifty का हाल

Share Market: मिडिल ईस्ट में जंग थमने के संकेत मिलते ही भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है. Sensex में करीब 1500 अंकों और Nifty50 में करीब 400 अंकों की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि 9 बजकर 16 मिनट पर ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे आ गए. यहां जानें बाजार का हाल.

क्यों आई तेजी?
भारतीय बाजार में तेजी आने की वजह अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी के संकेत मिले हैं. जिसके बाद ना सिर्फ भारतीय बाजार बल्कि दुनियाभर के शेयर बाजार में उछाल देखी गई है. एशियाई बाजार में तेजी और अमेरिकी बाजारों की मजबूत क्लोजिंग ने घरेलू निवेशकों के सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया है.

सोमवार को शेयर बाजार में आई थी भारी गिरावट
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन आज मंगलवार को तेजी देखी गई है. काफी दिनों बात निवेशकों के चेहरे में खुशी देखने को मिली है. हालांकि, निवेशकों के चेहरे पर खुशी कब तक रहती है. यह भी देखने वाली बात है. सोमवार को भारतीय बाजार बंद होने के बाद गिफ्ट निफ्टी में उछाल देखी गई थी, जिसके बाद ही अंदाजा लगाया जाने लगा था, कि आज मंगलवार को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिलेगी.

शेयर बाजार में तेजी, लेकिन जोखिम बरकरार
शेयर बाजार में भले ही तेजी दर्ज की गई है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें, तो अभी जोखिम पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. बाजार अभी भी भू-राजनीतिक घटनाओं और ऊर्जा कीमतों के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो रहा है. इसलिए बाजार में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है. सोमवार को शेयर बाजार के साथ ही गोल्ड-सिल्वर और क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी.

आज मंगलवार को शेयर बाजार में उछाल के साथ ही कच्चे तेल और सोना-चांदी की कीमतों पर भी उछाल देखने को मिली है. कच्चे तेल में करीब 3.5 प्रतिशत की तेजी बनी हुई है. जबकि सोना-चांदी की कीमतों में शुरुआती उछाल के बाद अब मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है.

Check Also

प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का धमाका, मलबे में दबकर बिहार के 3 मजदूरों समेत 4 की मौत

पटना/प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। संगम नगरी प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण हादसा हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *