मेरठ में दबंगों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, घटना CCTV में कैद

मेरठ। जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में शनिवार सुबह 30 वर्षीय असलम की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक से आए दो बदमाशों में से पीछे बैठे युवक ने भीड़ के बीच असलम के सिर में पीछे से सटाकर गोली चलाई और फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वारदात हो गई।

कनपटी पर मारी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, असलम सुबह करीब 7:30 बजे घर से महज 50 कदम दूर किसी काम से निकला था, तभी हमलावरों ने हमला किया। गोली कनपटी पर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ साल पहले भी हुआ था हमला
मृतक असलम पेशे से बावर्ची था और सात भाइयों में चौथे नंबर का था। करीब डेढ़ साल पहले भी उस पर हमला हो चुका था, जिसमें वह घायल हुआ था। पुलिस का मानना है कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। असलम अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया है।

घटना के बाद एएसपी अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमलावर लाल कैप और काली टीशर्ट पहने था, जबकि उसका साथी बाइक चला रहा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Check Also

पश्चिम बंगाल में 8 की बजाय 2 चरणों में वोटिंग, BJP क्यों मान रही इसे बड़ा ‘मौका’, TMC की बढ़ी टेंशन?

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *