CG News: गृह मंत्री विजय शर्मा के जिले में कलेक्टर ने मांगी सुरक्षा, एसपी को लिखा पत्र, सोशल मीडिया में वायरल हुआ लेटर

CG News: कवर्धा जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अपनी सुरक्षा को लेकर एसपी को पत्र लिखा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पत्र के सामने आने के बाद कलेक्टर और एसपी के बीच तालमेल को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

कलेक्टर ने मांगी सुरक्षा, एसपी को लिखा पत्र
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सुरक्षा को लेकर एसपी को पत्र लिखा है. उनका यह पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. कलेक्टर-एसपी में तालमेल ना होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. अपने पत्र में कलेक्टर ने 15 व 19 अगस्त की रात डेढ़ बजे उनके बंगले का घेराव किया गया. उन्होंने पुलिसिंग पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि रात में पेट्रोलिंग पार्टी क्या कर रही थी? यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस की गंभीर त्रुटि प्रदर्शित करती है. उन्होंने लिखा कि कलेक्टर बंगले के पास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 15 अगस्त की शाम आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से तीन बंदरों की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हुए. घायल बंदरों को लेकर लोग वेटनरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं था और फोन भी बंद मिला. तहसीलदार और एसडीएम से भी संपर्क नहीं हो सका। नाराज लोगों ने कलेक्टर को फ़ोन लगाया लेकिन जब उन्होंने भी नहीं उठाया तो रात में घायल बंदर के साथ कलेक्टर बंगले पर धरना दे दिया और वीडियो भी बनाया.

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *