Breaking News

किसके पेट में उठ रहा दर्द?’ अखिलेश यादव के एक बयान और मेगा जॉइनिंग से गरमाई यूपी की सियासत

लखनऊ. शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा, भाजपा और एआईएमआईएम से जुड़े कई नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई. इनमें पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता शामिल रहे. अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

पीडीए को लेकर निशाना
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने पीडीए को लेकर संकीर्ण सोच रखने वालों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में ऐसे लोग पीडीए से काफी घबराए हुए हैं और न जाने क्यों इससे परेशान हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि P और D से किसी के पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में जितना गंभीर पीडीए है, उतना कोई नहीं.

पूर्व विधायक सपा में शामिल
प्रतापगढ़ के रानीगंज से वर्ष 2007 में बसपा के विधायक रहे राम शिरोमणि शुक्ला ने शनिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले बीती 21 मई को उन्होंने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात की थी. पीलीभीत के बरखेड़ा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा ने भी पार्टी में वापसी की. अखिलेश यादव सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ दोबारा सपा की सदस्यता ग्रहण की.

हेमराज वर्मा ने वर्ष 2012 में पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था. इसके बाद वह अखिलेश यादव सरकार में राज्य मंत्री रहे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. दिसंबर 2025 में पीलीभीत में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान दौड़ते समय उनके गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

एआईएमआईएम के नेता भी आए
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल मन्नान ने भी अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थामा. श्रावस्ती निवासी डॉ. अब्दुल मन्नान ने इससे पहले 29 तारीख को सपा में शामिल होने की घोषणा की थी. इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा मौर्य सहित कई पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य भी शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. सभी नेता अपने समर्थकों के साथ सपा कार्यालय पहुंचे थे, जहां अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे. इस दौरान सभी ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *