मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला से 21.31 लाख की ठगी, पैसे निकालने गई तो फिर मांगे 11.60 लाख रुपये

आगरा. साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक महिला से कई बार में 21,31,847 रुपये की ठगी की गई. महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली सुमन राठौर साइबर ठगी का शिकार हो गईं. पीड़िता के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को उन्हें फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चल रहे एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया. यहां कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया.

ग्रुप एडमिन के कहने पर सुमन ने ट्रेडिंग अकाउंट बनाया. शुरुआत में उनसे यूपीआई के जरिए 100 रुपये जमा कराए गए. इसके बाद 8 जुलाई को ही 9,900 रुपये और अगले दिन 8,000 रुपये जमा कराए गए. ये रकम अन्य इंटरप्राइजेज के नाम से कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में भेजी गई.

पीड़िता के अनुसार, 20 जुलाई को उन्होंने दो लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए बताए गए खाते में भेजे. इसके बाद 27 जुलाई को एक अन्य खाते में 5.30 लाख रुपये जमा कराए. ट्रेडिंग ऐप पर उनके निवेश और मुनाफे को मिलाकर कुल 21,31,847 रुपये दिखाई दे रहे थे.

वहीं जब सुमन ने ऐप से अपनी रकम बैंक खाते में निकालने की कोशिश की, तो ग्रुप एडमिन अनन्या कुलकर्णी ने उनसे 11.60 लाख रुपये और जमा करने को कहा. उन्हें बताया गया कि यह रकम जमा करने के बाद शेयर बेचकर पूरा भुगतान कर दिया जाएगा. इतनी बड़ी रकम दोबारा मांगे जाने पर महिला को ठगी का शक हुआ. पीड़िता का कहना है कि संबंधित ट्रेडिंग ग्रुप और उसका एडमिन अब भी सक्रिय हैं. शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला से 21.31 लाख की ठगी, पैसे निकालने गई तो फिर मांगे 11.60 लाख रुपये

Check Also

दिल्ली-NCR Pollution पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने पूछा- अमीरों की गाड़ियों से फैल रहे धुएं पर क्या कार्रवाई हुई?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बिगड़ते हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर सुनवाई की, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *